मुजफ्फर नगर, सितम्बर 12 -- सिसौली। आगामी 17 तारीख को मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में होने वाली भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की महापंचायत को सफल बनाने के लिए सिसौली स्थित चौधरी देवीलाल पुस्तकालय किसान भवन पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में चौधरी राकेश टिकैत ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए इस बार पारंपरिक स्थान सिसौली के बजाय मुजफ्फरनगर में रात्रि पंचायत का आयोजन किया जाएगा। पंचायत शाम 6 बजे शुरू होकर अगले दिन सुबह 5 बजे तक चलेगी। बैठक की अध्यक्षता भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने की, जिसमें विभिन्न समाजों के चौधरी और भाकियू पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसी भी महापंचायत को सफल बनाने के लिए अनुशासन सबसे आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेती में नुकसान नहीं दिल्ली की कलम बेईमान है...