मैनपुरी, फरवरी 18 -- मौसम फिर से बदल गया। फरवरी के पहले 15 दिन सर्दी की विदाई के आगोश में बीते और इसके बाद पिछले तीन दिनों से गर्मी का पारा चढ़ गया। बुधवार को फिर से मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और बारिश के हालात बन गए। दिन में गर्मी और रात में ठंड लोगों को बीमार करने लगी है। अस्पतालों में मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं मौसम जनित बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अचानक सिरदर्द और बुखार लोगों को सताने लगा है। इस बार सर्दी के तेवर बहुत अधिक नहीं रहे। जिसके चलते सर्दी की शुरुआत और विदाई के बीच के दिनों का लोगों ने आसानी से सामना किया। कड़ाके की ठंड इस बार सिर्फ जनवरी के 15 दिन ठंड का एहसास कराते रहे। फरवरी का पखवाड़ा बीता तो मौसम तेजी से बदल गया। पिछले तीन दिनों से अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.