कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। मौसम के बदले मिजाज ने बड़ी संख्या में लोगों को बीमार कर दिया है। दिन में गर्मी और रात में ठंडी की वजह से लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को बड़ी संख्या में बच्चे व बुजुर्ग आए। गले में खरास व जकड़न की समस्या से ज्यादा लोग परेशान नजर आए। चिकित्सकों ने मरीजों को दवा देने के साथ ही जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को अलग ही नजारा रहा। बच्चे-बुजुर्ग की संख्या अधिक रही। सबसे ज्यादा गले में खरास, सीने की जकड़न व खांसी की समस्या से परेशान थे। बुखार (हरारत) की भी लोगों को समस्या रही। बच्चों के चिकित्सक विश्व प्रकाश की ओपीडी में सुबह से ही लाइन लग चुकी थी। ओपीडी का टाइम पूरा होने के बाद भी वह बैठे रहे। सभी मरीजों को देखने के बाद ही वह निकले। लगभग डेढ़ ...