कटिहार, अक्टूबर 17 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार का मौसम अब बदलने की ओर है। अगले 48 घंटे के भीतर हवा की दिशा में बदलाव के साथ रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि फिलहाल 4 से 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चल रही है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिमी दिशा में बदल जाएगी। उन्होंने बताया कि आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में धूप खिलने से जहां लोगों को हल्की गर्माहट का अहसास होगा, वहीं रात के समय ठंड बढ़ेगी। तापमान में गिरावट के साथ सुबह-शाम हल्की ठंडक का असर महसूस किया जाएगा। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दिया सलाह कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.