नई दिल्ली, फरवरी 20 -- राजधानी में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी कथित 'लेडी डॉन' खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है। खुशनुमा गैंग को हथियार मुहैया कराने वाले महफूज उर्फ बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। खुशनुमा किसी फिल्म की तरह अपनी जिंदगी में दोहरी भूमिका निभा रही थी। वह दिन में ब्यूटी पार्लर चलाती थी तो रात को गैंगस्टर गैंग का काले कारनामों में शामिल हो जाती थी। गैंग के भीतर उसे 'मैडम जहर' के नाम से जाना जाता है। जांच में सामने आया है कि बॉबी कबूतर, एशिया के बड़े हथियार सप्लायर माने जाने वाले सलीम पिस्टल से अवैध हथियार लेता था। सलीम को पुलिस पहले ही नेपाल-भारत सीमा से गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसियों के अनुसार उसका संबंध पाकिस्तानी खुफिया इकाई आईएसआई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.