भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही। दिन में उमस के बाद शाम से हवा चलने लगी। देर शाम भागलपुर शहर समेत जिले के विभिन्न इलाके में बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा। हवा में नमी की मात्रा 88 प्रतिशत रही। 3.4 किमी/घंटा की गति से पछुआ हवा चलती रही।बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार 18 मार्च की अवधि में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक, बिजली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। आगामी दिनों में हल्की वर्षा की संभावना को देखते हुए किसान कृषि कार्य सावधानीपूर्वक करें। तैयार सरसों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.