बदायूं, जून 24 -- जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार की शाम आई आंधी के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी के बाद काफी देर तक चलती रहीं ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। शाम के समय बारिश का भी मौसम बना, लेकिन काले बादल धोखा दे गए। इससे बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को एक बार फिर मायूसी मिली। काफी दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के साथ ही लगातार पारा बढ़ रहा था। मंगलवार को भी सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी की वजह से लोगों का हाल-बेहाल रहा। यह भी पढ़ें- दिन में उमस भरी गर्मी, शाम को आंधी से राहत सुबह से बढ़ी गर्मी तो दोपहर तक तापमान 40 पार हो गया। इससे लोग पसीना-पसीना होते रहे। घरों के अंदर भी उमस से राहत नहीं मिली तो सड़कों पर तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी ने...