पीलीभीत, मार्च 29 -- खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल की सुरक्षा के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने जेई को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रात में पर्याप्त आपूर्ति देने की मांग की गई। साथ ही दिन में आपूर्ति बंद करने की बात को कहा है। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी संगइन के कार्यकर्ता घुंघचाई विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि गेहूं की फसल पककर खेतों में तैयार खड़ी है। किसान उसकी कटाई कराने की तैयारी कर रहे हैं। दिन में बिजली आपूर्ति के दौरान आगजनी की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस दौरान फसल की सुरक्षा के लिए दिन विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गेहूं की कटाई होने तक शाम 6 से सुबह 9 बजे तक आपूर्ति देने को कहा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष मंगता सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह, संदीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.