दिन में अभी और चढ़ेगा पारा, रात में सताएगी गर्मी-उमस
बरेली, मई 22 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के तेवर जारी हैं और गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। लगातार दिन में हो रही कड़ी धूप के चलते गर्मी-उमस का असर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 41.6 और रात में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के साथ ही अब रात में भी गर्मी-उमस का सितम बढ़ गया है। रात में उमस से लोगों की नींद टूट रही है। पंखे गर्म हवा दे रहे और उमस के चलते कूलर की हवा भी ठंडी नहीं लग रही। गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप निकली और आसमान से मानों आग बरसती रही। गर्मी, तेज धूप के चलते बाजारों में दोपहर में भीड़ कम रही। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.