लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ में अचानक मौसम ने करवट ली। मंगलवार की सुबह जब लोग दफ्तर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी आसमान काले घने बादलों से भर गया। शाम जैसा अंधेरा होने लगा। इसके बाद तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मंगलवार की सुबह लखनऊ तक पहुंचा। इसे अचानक बारिश हुई। बारिश के कारण बहुत से दो पहिया सवार सिर छिपाने को शेड ढूंढ़ते नजर आए। इसी बीच फन सिनेमा के सामने स्थित फुटओवरब्रिज के नीचे भी कुछ दोपहिया सवारों ने शरण ली। इस दौरान पुलिस ने रास्ता रोक कर खड़े बाइक सवारों का चालान कर दिया। बारिश का यह सिलसिला करीब 12 बजे तक चला। इसके बाद धूप निकल आई। वहीं, तेज हवा के झोंके से कई जगह पेड़ों की शाखाएं टूट गईं। शहर में कई जगह बिजली गुल हो गई। इस बीच बदली-बारिश की वजह से दिन का पारा नीचे लुढ़का। तापमान सामान्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.