संभल, जून 19 -- बुधवार को दिन भर गर्मी व उमस के कारण लोग बेहाल रहे। शाम पांच बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और थोड़ी ही देर में झमामझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से तेज धूप गर्मी के कारण लोग बेहाल थे। बुधवार को भी राहत नहीं मिली। हालांकि धूप तेज नहीं थी, लेकिन उमस के कारण लोगों का जीना मुहाल बना हुआ था। उस समय लोगों कुछ राहत की संभावना दिखाई दी जब आसमान में बादल छा गए। थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। जहां बारिश से लोगों केा गर्मी से राहत मिली वहीं इससे शहर के स्टेशन रोड, सीकरी गेट, जारई गेट, सीता रोड गणेश मंदिर आदि पर जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.