औरैया, फरवरी 18 -- अयाना, संवाददाता। गांव में फसल चौपट होने से नाराज किसानों द्वारा यमुना नदी किनारे बंधक बनाए गए छुट्टा गोवंशों को पकड़ने के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी अभियान चलाया गया। पूरे दिन बालू में दौड़भाग के बाद कर्मचारी महज पांच गोवंश ही पकड़ सके। प्रशासन ने शेष गोवंशों के लिए अस्थायी रूप से चारा-पानी की व्यवस्था कराई है। बताया गया कि क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों ने किसानों की सरसों सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे आक्रोशित किसानों ने यमुना किनारे बालू में घेराबंदी कर आसपास घूम रहे गोवंशों को एकत्र कर बाड़े में बंद कर दिया था। कई दिन तक गोवंश वहीं रहे और नदी का पानी पीकर ही गुजारा करते रहे। मामला बढ़ने पर मंगलवार को प्रशासन हरकत में आया और अभियान चलाकर सात गोवंशों को पकड़ा गया था। बुधवार को पंचायत सचिव अरमान की देखरेख मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.