अल्मोड़ा, मई 10 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नगर सहित आसपास के हिस्सों में दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा। रविवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा। दिन में बादलों के उमड़ने से धूप और छांव का सिलसिला जारी रहा। इससे कभी उमस तो कभी हल्की ठंड का एहसास हुआ। इधर, बारिश से राहत के बीच लोग छुट्टी का आनंद लेने घरों से निकले। आपदा कंट्रोल के मुताबिक रविवार को नगर का अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...