पूर्णिया, मार्च 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सोमवार को दिन भर धूप-छांव लगा रहा। सोमवार को दोपहर के बाद बादल छंटने के कारण कड़ी धूप निकलने से किसानों को काफी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगामी 24 घंटे बारिश होने की संभावनाएं नहीं है। हालांकि आसमान में बादल छाया रहेगा। सोमवार को पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा बहने से मौसम सुहाना रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...