दिन भर जागरण के साथ बड़ा पूजा का हुआ समापन
रांची, मई 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। मां मनोकामना काली मंदिर मनीटोला में बड़ा पूजा का रविवार को समापन हो गया। संध्या काल में मां गंगा की आरती और माता की महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। रविवार को दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम में माता के भजनों की प्रस्तुति हुई। सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने भजन गायकों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों में भक्तों का बड़ा समूह स्टेज के सामने थिरकते रहे। इस दौरान संथ्या काल में महाआरती और गंगा आरती के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के वार्षिक उत्सव को वर्ष 1973 से बड़ा पूजा के तौर मनाने की परम्परा शुरू हुई। इस बार तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव का आयोजन 15 मई से लेकर 17मई तक किया गया। इस आयोजन में वीरेंद्र प्रधान, दीपू सिंहा, आलोक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.