पूर्णिया, मार्च 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रविवार को जिले में मौसम शुष्क बना रहा, हालांकि दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। बादलों की आवाजाही के कारण पूरे दिन धूप-छांव की स्थिति बनी रही, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के दौरान जिले में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही बीच-बीच में तेज हवा के झोंके चलने की भी संभावना बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...