गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में बीते दस दिनों से लगातार पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज से हल्की राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हवाएं चलती रहीं, जिससे उमस का असर काफी कम रहा। हालांकि दिन के समय गर्मी का प्रभाव बना रहा, लेकिन तेज हवाओं के कारण लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी शांति जरूर मिली। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम विभाग द्वारा दर्ज नहीं किया गया। एक दिन पहले सोमवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया था. यह भी पढ़ें- बारिश से नरम पड़े सूरज के तेवर, तपिश से मिली राहतअगले दो दिन बूंदाबांदी की संभावना मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक क्षेत्र में कहीं-कहीं ...