सोनभद्र, फरवरी 10 -- चोपन। स्थानीय ब्लॉक परिसर में मंगलवार को एसआईआर के तहत जारी नोटिस के तहत नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई हुई। मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन के दौरान जिन मतदाताओं द्वारा वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम होने का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया था, उन्हें नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि, समय व स्थल पर बुलाया गया। नोटिस में अंकित स्वीकार्य 13 दस्तावेजों में से उपलब्ध साक्ष्य लेकर मतदाता ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। विधानसभा क्षेत्र राबर्ट्सगंज के बूथ संख्या 81, 82, 89, 90 व 91 से जुड़े मतदाता बड़ी संख्या में सुनवाई में शामिल हुए। सुनवाई के लिए नियुक्त कोन ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.