दिन भर गूंजता रहा हर हर महादेव व बोलबम का जयकारा
मधेपुरा, अगस्त 18 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा नगरी सिंहेश्वर में आस्था का विहंगम दृश्य उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले का जयघोष दिनभर मंदिर परिसर में गूंजता रहा। लंबे समय के बाद सावन की सोमवारी पर नाग पंचमी के विशेष संयोग ने शिवभक्तों के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया। रविवार की रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगने लगी। हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, फूल और पूजा की थाली लिए भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दिनभर पूजा-अर्चना और आरती का दौर चलता रहा। बाबा के भक्तों में पूजा को लेकर विशेष उत्साह दिखायी दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। रविवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.