दिन भर गुंजता रहा हर हर महादेव का जयकारा
मधेपुरा, अगस्त 11 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता बिहार का प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ की नगरी में सावन की दूसरी सोमवारी पर आस्था का अद्भुत और विहंगम नजारा दिखायी दिया। बाबा दरबार का पट खुलने के बाद से पूरा दिन हर हर महादेव का जयकारा गुंजता रहा। बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सिंहेश्वर की गलियां, मुख्य मार्ग और मंदिर परिसर पूरी तरह श्रद्धालुओं से पट गया। रविवार की देर शाम से ही बाबा मंदिर आने वाले सभी रास्ते पर श्रद्धालुओं का जत्था नजर आया। आधी रात तक बाबा मंदिर का पूरा परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। अनुमान के अनुसार दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के बाबा का जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- भीमशंकर महादेव मंदिर : ब्रह्म मुहूर्त में ही खुले शिवालय के कपाट, 60 हजार ने किया जलाभिषेकश्रद्धालुओं की भीड़ श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.