बदायूं, मई 31 -- मौसम विभाग द्वारा जारी भारी ओलावृष्टि और बारिश का रेड अलर्ट आखिरकार सही साबित हुआ। दिनभर की राहत के बाद शाम होते ही जिले में मौसम ने अचानक भयानक करवट ले ली। शनिवार शाम ठीक सात बजे आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया और देखते ही देखते गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज हवाएं भी चलने लगीं और कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। तेज हवा व बारिश के चलते कई जगहों पर पेड़ गिर पड़े। बिजली के खंभे गिरने से जिले भर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। यह भी पढ़ें- दिन भर खिली धूप, शाम को तेज हवाओं संग झमाझम बारिश-ओलावृष्टि शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। दिन के समय जिले में मौसम का कोई खास खराब रूप देखने को नहीं मिला था। दिनभर तेज धूप खिली रही, लेकिन लगातार चलती रहीं ठंडी हवाओं के ...