दिन भर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, शाम की बारिश से मिली राहत
गोड्डा, मई 23 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। गोड्डा में शुक्रवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह सात बजे के बाद ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रही, जबकि आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद उमस कम नहीं हुई। तेज धूप और हवा में काफी नमी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय आम दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ देखी गई। गर्मी का असर सबसे अधिक बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों पर देखने को मिला। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे। कई जगहों पर लोग ठंडे पेय पदार्थ, गन्ने का रस और लस्सी का सहारा लेते नजर आए। दिन भर पंखे और कूलर भी गर्म हवा फेंकते रहे जिससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.