दिन भर उमस के बाद शाम को आंधी-पानी संग ओले पड़े
बलिया, मई 14 -- बलिया,संवाददाता। दिन भर तेज धूप और उमस के बादश शाम करीब छह बजे एकाएक आसमान में बादल छा गए और जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज और मध्यम बारिश के साथ बूंदा-बांदी के साथ ओले पड़ने से पारा लुढ़क गया और उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों में सर्वाधिक संख्या सर्दी, जुखाम और बुखार से पीड़ितों की रह रही है। इन सबके बीच करीब एक पखवार से भी अधिक समय से आंधी-पानी के कारण जिले की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। यह भी पढ़ें- गोपालगंज:आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि, 70 किमी रफ्तार से चली हवा बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह से तेज धूप के साथ पुरवा हवा चलने के कारण लोग उमसभरी गर्मी बेहाल थे। लो वोल्टेज के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.