दिन भर उड़ती रही अफवाह, रात छेड़खानी का हुआ मामला दर्ज
पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को शहर के कलाभवन परिसर में धराए लड़का- लड़की के मामले में दिन भर शहर में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। परन्तु रात में लड़की की मां लड़के पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। हालांकि उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले दो वर्षों से लड़के से बातचीत कर रही थी। आरोप है कि बुधवार को लड़की को उसने कलाभवन के पास बुलाया और उसके साथ छेड़खानी की। आरोपी की पहचान भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत नारायणपुर निवासी राजा खान के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी कि लड़की के परिजन लड़के से पहले से परिचित थे। साथ ही सोशल मीडिया पर लड़के द्वारा कथित तौर अपनी पहचान छिपाकर लड़की को धोख देने संबंधी पोस्ट का पुलिस ने खंडन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.