दिन पसीने से तर-ब-तर, शाम आधा घंटा बरसे मेघ
झांसी, जून 16 -- झांसी। जून के तीसरे सप्ताह में मौसम ने फिर करवट ली। मंगलवार को सुबह से सूरज के तेवर बेहद सख्त रहे। दिन पसीने से तर-ब-तर रहा। वहीं शाम गहरी होते ही हवाएं उग्र हुई। जिससे शहर की बत्ती हो गई। इसके बाद बादल झमाझम बरसे। धीमी-तेज बारिश में रानी का शहर झांसी भीगा। हालांकि आधे घंटे बाद आकाश साफ हो गया। जिससे बे-जोड़ रही। मौसम साफ होते ही बिजली व्यवस्था भी बहाल हो गई। मंगलवार को अधिकतम पारा 41 तो न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही मौसम मुश्किलों भरा रहा। तल्ख और गर्म हवाओं के मेल ने परेशान किया। यही नहीं हल्की बदली ने उमस बढ़ाए रखी। 5.25 बजे सूर्याेदय हुआ। उस वक्त हल्के मध्यम बादलों का डेरा रहा। 8.30 बजे चटक धूप ने दस्तक दी। फिर बादल और धूप के मेल से उमस में इजाफा होता गया। 11.30 बजे से मौसम बेहद तल्ख हुआ। जिससे जरूरी काम स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.