दिन ने छाया अंधेरा, मूसलाधार बारिश से सड़कें लबालब
देवरिया, मई 4 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार को बरहज और आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। मजबूरन लोगों को वाहनों की लाइट जलानी पड़ीं। बारिश के समय जो लोग जहां थे, वहीं फंस कर रह गए। बारिश रुकने के बाद ही आवागमन शुरू हो सका। बारिश का आलम ये था कि, नगर और ग्रामीण बाजारों की तमाम सड़कें पानी से लबालब हो गईं। वाहनों को पानी के बीच से ही गुजरना पड़ा. यह भी पढ़ें- सड़कें जलमग्न, मक्के की फसल हुई बर्बादबारिश का मौसम शनिवार की मध्य रात्रि से ही आसमान में आये बादलों और हवा से मौसम सुहाना हो गया। रविवार की सुबह लोग व दुकानदार रोजाना की तरह से अपने कामकाज में लगे ही थे कि करीब 10 बजे के समय आसमान में काले बादल उमड़ आए। ठंडी हवा भी चलने लगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.