अमरोहा, जून 10 -- गंगा में नहाते समय मंगलवार दोपहर को डूबे दो दोस्तों की बुधवार सुबह दिन निकलते ही तलाश शुरू हो गई। गोताखोर गहरे पानी में सर्च अभियान चला रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव डांके वाली डगरौली निवासी 18 वर्षीय मनोज खडगवंशी व 17 वर्षीय जसपाल सिंह खड़गवंशी अपने छह अन्य साथियों के साथ बाइकों से गंगानगर पुल के नजदीक गंगा नहाने गए थे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में नहाते समय दो दोस्त गंगा में डूबे, घंटों चले सर्च अभियान में मिली नाकामीतलाश अभियान यहां नहाने के लिए घाट की सुविधा न होने पर आठों दोस्त गंगानगर पुल पार करने के बाद बुलंदशहर जिले के भगवानपुर गांव के पास स्थित गंगा घाट पर चले गए। आठों युवक गंगा स्नान करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इनमें दो दोस्त थर्माकोल की शीट पर बैठकर स्नान करने लगे। अचानक मनोज और...