दिन-दिहाड़े महिला से सोने की चेन की छिनतई, पुलिस ने खंगाला
हजारीबाग, मई 9 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के सुरक्षित माने जाने वाले कोर्रा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार सुबह मटवारी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता कोर्रा स्थित मुसन साव गली निवासी रेखा देवी पति स्वर्गीय रोशन गुप्ता है, जो रांची में एक थाने में पदस्थापित थानेदार की बहन बताई जा रही हैं। पल्सर सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार रेखा देवी सुबह करीब 11:00 बजे किसी निजी काम से मटवारी जा रही थीं। जैसे ही वह मटवारी पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं। काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.