बिजनौर, अप्रैल 16 -- नजीबाबाद। बुधवार दोपहर को बंद पड़े मकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गये। चोर लगभग 15 तोला सोना 80 हजार रुपए चुरा कर ले गये हैं। मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम भागूवाला में 12 बजे दोपहर के समय सलमान पुत्र शमशाद अपने परिवार के साथ कलियर घूमने के लिए गया हुआ था शाम को करीब 8:00 बजे घर पर वापस आए तो घर मे दाखिल होते ही उनके होश उड़ गए कमरे में रखी अलमारी में रखे सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया अलमारी में रखें सोने के जेवरात और नकदी चोरी हो चुकी थी। सलमान ने मंडावली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि अलमारी में रखे 15 तोला सोना व 80 हजार रुपए चोरी हो गये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.