मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- कस्बे की शफीपुर पट्टी के तीन शस्त्रधारी युवकों ने टयूशन पढ़ने जा रहे छात्र पर दो राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी। छात्र ने एक मकान में घूसकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने कल भी एक युवक पर गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी बेख़ौफ़ घूम रहे आरोपियों ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल कर रख दी है। कस्बे की शफीपुर पट्टी निवासी हाईस्कूल का छात्र अयान पुत्र शौकीन बाइक पर सवार होकर टयूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। पीछे से तीन युवक हाथों में हथियार लेकर एक बाइक पर सवार होकर आए। जिन्हें पीछे आता देख अयान बाइक छोड़कर जान बचाने के लिए एक गली में घूस गया। हथियार बंद युवको ने अयान के पीछे भागते हुए दो राउंड फायरिंग की। अयान घबराकर अमीर हसन के मकान के घूसकर ऊपर चला गया और गेट बंद कर लिया। हथियार बंद युवक भी अमीर हसन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.