उन्नाव, मार्च 16 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर कर्ण स्थिति घर को चोरों ने सोमवार दोपहर दिनदहाड़े निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नगदी व जेवर उठा ले गए। घर पहुंचने पर पीड़िता ने सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी है। आलम यह है कि बीघापुर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पुलिस के खुलासे के बाद भी चोरों से चोरी की वारदात को अंजाम देकर चुनौती दी जा रही है। सिकंदरपुर कर्ण की रहने वाली उषा देवी पत्नी राकेश कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 16 मार्च सोमवार सुबह वह खेत में आलू बिनने गई थी और घर में ताला बंद कर दिया था। पति राकेश कुमार चंडीगढ़ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटी स्कूल पढ़ने गई थी तथा बेटा गांव की गौशाला में मजदूरी करने गया था। दोपहर घर वापस आई तो घर का ताला टूटा हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.