दिन दहाड़े मुकदमे की पैरवी कर रहे इकलौते बेटे की हथौडे से पीट पीट कर हत्या
हापुड़, अगस्त 19 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में धनौरा रोड पर ग्राम ददायरा के पास मंगलवार की सुबह कार सवार युवकों ने बाइक सवार युवक पर लाठी डंडों, हथौड़े, सरिया आदि से बेरहमी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया कि आरोपियों ने एक के बाद एक कई हथौड़ों से वार किए थे। सरेआम हुई इस दिलदहाने वाली वारदात से लोग सहम गए थे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया गया कि जमीनी विवाद को लेकर हत्या के प्रयास के मुकदमें का वह गवाह था और इसी मुकदमें के सिलसिले में कचहरी जा रहा था। युवक की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। वहीं आरोपियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.