गाज़ियाबाद, जून 6 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर में चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान की खि़ड़की तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के रहने और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात उस समय हुई जब मकान मालिक और उसका भाई ड्यूटी पर गए थे। उनके वापस आनेपर चोरी का पता चला। घटना को लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। राजेंद्रनगर सेक्टर तीन निवासी अंकित सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई के साथ रहते हैं। एक जून को वह और उनका भाई अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। अंकित के अनुसार साढ़े चार बजे उनका भाई यश घर पहुंचा तो देखा कि कमरे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और ग्रिल भी निकली थी। यह भी पढ़ें- दिन दहाड़े मकान की खिड़की तोड़कर लाखों के गहने चोरी अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने स्टोर रूम का दरवाजा तोड़ दिया था।...