गुड़गांव, मई 23 -- सोहना, नरेश कुमार। दिन ढहलते ही शहर के बीच से जा रहा राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए के दमदमा चौक और चुंगी नंबर दो का चौक जाम का झाम बन जाता है। इन दोनों चौक के बीच में मात्र 100 मीटर की दूरी है। जिससे जाम का असर शहर तक पहुंच जाता है। शहर के बीचों बीच से जा रहा राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर प्रस्तावित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य में देरी होने वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। फ्लाईओवार का निर्माण न होने से हर दिन की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर पड़ने वाले दमदमा और चुंगी नंबर दो के चौक पर जाम लगना शुरू हो जाता है। चौक पर लगने वाले जाम का असर तीन से साढ़े तीन घंटे तक रहता है। दमदमा चौक पर लगने वाले जाम का असर गुरुग्राम, खाईका, नूंह और शहर को जाने वाली सड़कों वाहनों की लंबी लगने वाली लाइन से पर पड़ता है। वैसे ही चुंगी नंबर दो...