दिन के साथ सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने किया बेहाल
हाथरस, मई 28 -- हाथरस। भीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। बुधवार को पूरे दिन सूरज की तल्ख किरणों ने लोगों को खासा परेशान कर दिया। दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं। पूर्व में हुई बारिश की वजह से मौसम में नमी है इसलिए उमस भी बढ़ गई है। ऐसे में लोग पसीनों से तरबतर हो रहे हैं। गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पूरे दिन शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार को सुबह आठ बजे से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वातावरण में नमी के कारण उमस भी बढ़ गई। ऐसे में पंखे और कूलर भी लोगों को गर्मी से कोई रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.