अलीगढ़, मार्च 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है। दिन के साथ अब रात का तापमान भी तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे सुबह और देर रात में मिलने वाली हल्की ठंडक भी कम होती जा रही है। पिछले पांच दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था। पांच दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सुबह सूरज निकलने के कुछ ही समय बाद धूप तेज हो गई। सुबह आठ बजे के बाद ही गर्मी का असर...