भभुआ, अप्रैल 9 -- गुरुवार को कैमूर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और बुधवार की रात एक बजे अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री रहा कैमूर में बूंदाबांदी और नम हवा से अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट मौसम से समन्वय स्थापित नहीं करने पर सर्दी, खांसी, बुखार, दर्द के मरीज बढ़े (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में दिन के न्यूनतम और अर्द्धरात्रि के अधिकतम तापमान में अंतर नहीं रह गया है। गुरुवार को कैमूर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और बुधवार की रात 1:00 बजे अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री रहा। जिले में बुधवार को पूरे दिन बादल और सूर्य के बीच लुकाछुपी का खेल चलता रहा। इस दौरान बीच-बीच में बूंदाबांदी भी होती रही। रात में 10:00 बजे के आसपास तो ठंडी बयार के बीच रिमझिम बारिश हुई। इसके पहले भी कई बार बूंदाबांदी बारिश हुई। इन का...