भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते चार दिनों में 5.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो चुकी है। यही कारण रहा कि रविवार को सूरज की तपिश और मौसम की शुष्की ने लोगों के दिन में पसीने निकाल दिये। वहीं रात में अब गर्मी का कोई नामोनिशां नहीं है। वहीं बीती रात यानी शनिवार की रात में बही ठंडी हवाओं ने लोगों को सुखद मौसम का एहसास करा दिया। भारतीय मौसम विभाग के अनुमान है कि अगले चार दिनों में दिन की गर्मी और तल्ख होगी तो वहीं रात में भी गर्मी की इंट्री हो जाएगी।बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया तो वहीं रात का पारा भी डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा।बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार स...