दिन के टेस्ट में पिंक बॉल का इस्तेमाल! गौतम गंभीर ने ICC के प्रस्ताव का किया समर्थन
नई दिल्ली, जून 5 -- भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट में खराब रोशनी की स्थिति में गुलाबी गेंद के इस्तेमाल का समर्थन किया है। टेस्ट के दौरान कई बार ऐसा देखा जाता है कि खराब रोशनी की वजह से खेल को रोकना पड़ता है। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऐसी स्थिति में फ्लडलाइट जलाकर गुलाबी गेंद के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। गौतम गंभीर ने आईसीसी के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे मैच का रिजल्ट हासिल करने का मौका मिलेगा। आईसीसी बोर्ड की हालिया बैठक में यह फैसला लिया गया कि दोनों टीमों की सहमति होने पर सामान्य टेस्ट मैचों में गुलाबी गेंद के इस्तेमाल का परीक्षण किया जा सकेगा, ताकि खराब रोशनी की आशंका होने पर अधिक से अधिक खेल संभव हो सके। यहां ये ध्यान देना जरूरी है कि इसके लिए दोनों टीमों की सहमति जरूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.