रुडकी, मार्च 5 -- एक ओर जहां ऊर्जा संरक्षण के लिए सरकार तमाम जागरूकता अभियान चला रही है, वहीं रुड़की नगर निगम क्षेत्र में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में दिन के समय भी स्ट्रीट लाइटें जलती हुई देखी जा रही है, जिससे राजस्व और बिजली दोनों का भारी नुकसान हो रहा है। मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि कुछ जगहों की स्ट्रीट लाइटें खराब हुई हैं उनको ठीक कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...