दिन के अनुसार हस्ताक्षर बदल रहे एसआरएन के डॉक्टर, अफसर हैरान
प्रयागराज, मई 12 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के दो डॉक्टरों के हस्ताक्षर भी दिन के अनुसार बदल जाते हैं। सोमवार को एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने एसआरएन का निरीक्षण किया तो सच्चाई का खुलासा हुआ। ट्रामा सेंटर में तैनात डॉ. प्रशांत और डॉ. दीपक के हस्ताक्षर अलग-अलग तारीखों में बदल गए हैं। निरीक्षण के बाद एडीएम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी है, उसमें इसका जिक्र किया गया है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ. साधना व डॉ. विनीता और रेडियोथैरिपिस्ट डॉ. गरिमा जायसवाल अनुपस्थित थीं। सभी चिकित्सकों को समय पर ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी मरीज को परेशानी न हो। अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली अधिकांश सुविधाएं सामान्य थीं, लेकिन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में केवल तीन बेंच मिलने पर अफसरों ने नाराजगी जताई। पुरुष काउंटर पर वितरण ठीक थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.