अयोध्या, अप्रैल 24 -- - सोमवार से माह के अंत तक तापमान में मामूली कमी होने की संभावनाअयोध्या, संवाददाता। दिन का तामपान 43 डिग्री पंहुच गया है। आसमान से आग बरसने जैसी तपिश परेशान कर रही है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से बचने के लिए लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, जिससे उनका दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों के कम होने से दिन में बाजारों की रौनक चली गई है। शाम को पांच बजे के बाद से आवागमन सामान्य दिखना शुरू हो रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार से माह के अंत तक पारे में मामूली कमी होने की संभावना जताई है।वर्तमान यह भी पढ़ें- पारा फिर 44 के पार, सीजन का सबसे गर्म दिन मौसम का सबसे अधिक तापमान शुक्रवार को दर्ज किया है। धूप कांटे की तरह चुभ रही है और गर्मी सितम ढा रही है। घर से निकलते ही तेज धूप हौसले को पस्त कर रही है। सुबह 11 बजे के बाद ही खुले...