बिजनौर, जनवरी 11 -- जनपद में सर्दी ने आमजन की दिनचर्या को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। रविवार सुबह से ही घना कोहरा और बर्फीली हवाओं ने ऐसा असर दिखाया कि आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठिठुरन इतनी तेज रही कि लोग दिन चढ़ने के बावजूद अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। दिन का तापमान छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। रविवार को कोहरे व ठंडी हवाओं ने कंपकंपी छूटा दी। सुबह कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम रही। सड़कों पर चल रहे वाहन रेंगते दिखाई दिए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। खासतौर पर हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर कोहरे के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। ठंडी हवा के थपेड़ों ने सर्दी की मार को और बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार से करीब 6 डिग्री कम...