प्रयागराज, अप्रैल 14 -- पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद तापमान में वृद्धि लगातार जारी है। मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अप्रैल माह का सबसे अधिक दिन का तापमान रहा। इससे पहले 30 मार्च को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिन के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं, सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार की रात का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस था। यह भी पढ़ें- धीरे-धीरे बढ़ने लगी गर्मी, पारा 37 पर यानी 24 घंटे में 4.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार, 20 अ...