मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर। मौसम में तेजी से बदलाव होने लगा है। दिन में तपिश तो रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। दिन और रात के तापमान में करीब 19 डिग्री सेल्सियस तापमान का अंतर है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि रविवार को दिन का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि तापमान में वृद्धि जारी रह सकती है। रविवार को पछिया हवा 12.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.