विकासनगर, दिसम्बर 1 -- पछुवादून में बीते एक सप्ताह से दिन और रात के तापमान में निरंतर अंतर बढ़ता जा रहा है। पारा एक स्थान पर स्थिर नहीं हैं। इससे लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे दिन और रात के तापमान में लगभग 11 डिग्री का अंतर देखा गया। बीते साल के मुकाबले इस बार ठंड का प्रभाव करीब 15 दिन पहले देखा जा रहा है। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। दिन में अच्छी धूप खिलती है। शाम होते ही हल्की सिहरन महसूस होने लगती है। कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एके शर्मा ने बताया कि बीते साल के मुकाबले ठंड की आमद जल्दी हो गई है। अगले कुछ दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा। हवा की दिशा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.