अल्मोड़ा, अगस्त 26 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। दिनेश कुंजवाल को उत्तराखंउ क्रांति दल का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती की ओर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। यूकेडी जिलाध्यक्ष दिन‍ेश जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरिश नाथ गोस्वामी, त्रिलोक लटवाल, विनय किरोला, मोहित साह, पान सिंह, पंकज कपकोटी, राजेंद्र मेलकानी, देवेश जोशी, दीवान बनैला, अभिषेक बनौला, सुजीत, चंदन सिंह, गणेश सिंह आदि ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...