दिनेश रविदास बने ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के सहायक महासचिव
कोडरमा, सितम्बर 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन झारखंड राज्य का पांचवां राज्य सम्मेलन 19 और 20 सितंबर को बोकारो में आयोजित हुआ। सम्मेलन में कोडरमा, गिरिडीह, साहेबगंज, बोकारो, धनबाद, खूंटी, रांची, जामताड़ा, लोहरदगा और गोड्डा समेत 14 जिलों के सैकड़ों अधिवक्ताओं और विधि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान अधिवक्ताओं और विधि विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।सम्मेलन में कोडरमा के विधि छात्र सह सेवानिवृत्त समाहरणालय कर्मी दिनेश रविदास को राज्य कमेटी में सहायक महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। उनके मनोनयन पर कोडरमा के अधिवक्ताओं और विधि छात्रों में हर्ष का माहौल है। दिनेश रविदास के मनोनयन पर गणेश कुमार दास, पिंटु कुमार, दिलीप कुमार, जी. रंजन, सचिन कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.