गया, दिसम्बर 15 -- शेरघाटी के एसएमएसजी कॉलेज में सोमवार को नए प्राचार्य के रूप में प्रो.दिनेश प्रसाद सिंहा ने योगदान दिया है। उन्होंने निवर्तमान प्राचार्य प्रो.रामचंद्र प्रसाद सिंह की जगह ली है, जिन्हें हाल ही में नवादा के एक कॉलेज में स्थानांतरित किया गया था। राजनीति शास्त्र विषय के प्रोफेसर और छपरा की जय प्रकाश नारायण युनिवर्सिटी के वीसी रहे प्रो.दिनेश प्रसाद सिंहा गया कॉलेज के भी प्राचार्य रहे थे। सोमवार को प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि कॉलेज में पढ़ाई की व्यवस्था बेहतर हो और उपलब्ध संसाधनों का बढ़िया इस्तेमाल उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। शेरघाटी का यह कॉलेज मगध विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई है। नवपदस्थापित प्राचार्य ने कहा कि बच्चे ही कॉलेज के ब्रांड ऐम्बेसडर होते हैं। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य प्रो.नर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.