दिनेश टम्टा को मिला विज्ञान पुरोधा पुरस्कार
अल्मोड़ा, सितम्बर 9 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र टम्टा को विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए उत्तराखंड राज्य विज्ञान पुरोधा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, एसएसजे विवि अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट तथा यू-कॉस्ट के प्रभारी निदेशक एनसी जोशी ने मंगलवार को अल्मोड़ा में उन्हें सम्मानित किया। इधर जीआईसी मजखाली के पीटीए अध्यक्ष पूरन चंद्र आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.